Jammu Kashmir Urdu Language Row: नायब तहसीलदार भर्ती के लिए उर्दू अनिवार्य किए जाने पर भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस निर्णय को जम्मू के शिक्षित युवाओं के साथ भेदभावपूर्ण करार दिया है। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जम्मू में सरकार के इस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। लोग मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। साथ ही लोगों का आरोप है कि सरकार उनपर उर्दू भाषा को थोप रही है