Russia Attack on Ukraine Lviv: रूस ने शनिवार 12 जुलाई को यूक्रेन पर सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलों से हमला किया, जो इस महीने का चौथा सबसे बड़ा हमला है। Lviv शहर में इस हमले का सबसे बड़ा प्रभाव पड़ा है। जहां हमले में 46 घर, एक विश्वविद्यालय, शहर की अदालत तथा बड़े और छोटे व्यवसायों वाली लगभग 20 इमारतें को नुकसान पहुंचा है।