सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 24 फीसदी तक की तेजी आ सकती है। जानी-मानी ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसलावाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। इतना ही नहीं, मोतीलाल ओसलनाल ने सुजलॉन के शेयर को सभी ब्रोकरेज फर्मों में सबसे ऊंचा टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज ने एक-दो नहीं बल्कि कुल 5 कारण बताए हैं, जिसके चलते सुजलॉन के शेयरों में तेजी आ सकती है। ये पांचों कारण क्या है, आइए विस्तार से जानते हैं