कहते हैं जूतों से किसी की पर्सनालिटी की पहचान होती है। इसलिए पहली बात तो ये जरूरी है कि साफ-सुथरे जूते पहने। और दूसरी सबसे खास बात ये है कि किस मौके पर किस तरह के जूते पहनने चाहिए। अगर आप ये नहीं जानते तो अच्छे कपड़े पहनने के बाद भी आप ऑफिस या पार्टी में मजाक की वजह बन सकते हैं। या फिर आपकी पर्सनालिटी उतनी स्ट्रॉन्ग नहीं दिखेगी जितनी दिखनी चाहिए। तो आज हम बता रहे हैं कि आपको किस मौके पर किस तरह के जूते पहनने चाहिए