Stock Market : प्रशांत तापसे का कहना है कि यूरोपीय बाजारों के कमजोर संकेतों और अमेरिका के डाउ फ्यूचर्स के खराब प्रदर्शन ने बाजार मूड खराब कर दिया। इसके साथ ही सॉफ्टवेयर सेक्टर की दिग्गज कंपनी टीसीएस के निराशाजनक नतीजों ने वैश्विक मांग में सुस्ती के प्रति आगाह किया, जिसके कारण आईटी, दूरसंचार, ऑटो, रियल्टी और तेल एवं गैस शेयरों में भारी बिकवाली हुई