Crizac Shares: शेयर बाजार में हाल ही में लिस्ट हुई कंपनी क्रिजैक लिमिटेड के शेयरों में आज 10 जुलाई को शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान शेयर का भाव 6% तक उछल आई। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि दिग्गज निवेशक सुनील सिंघानिया की इनवेस्टमेंट कंपनी ‘एबक्कस एसेट मैनेजर प्राइवेट लिमिटेड’ ने कंपनी में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की हिस्सेदारी खरीदी है