Bihar Voter List Verification Row: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (10 जुलाई) को बिहार में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन के लिए दस्तावेजों की लिस्ट में आधार कार्ड पर विचार न करने को लेकर चुनाव आयोग से सवाल किया। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा, “बिहार वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन में नागरिकता के मुद्दे को क्यों उठाया जा रहा है? यह गृह मंत्रालय का अधिकार क्षेत्र है।” वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन के खिलाफ 10 याचिकाएं दायर की गई हैं