Delhi-NCR earthquake: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार (10 जुलाई) सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। करीब 7 से 10 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप आने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। हरियाणा के कई जिलो में भी तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 थी। भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है