महेश पाटिल ने कहा कि मिडकैप शेयरों में भी अच्छे मौके है। इनमें 15 फीसदी तक निवेश करें। पोर्टफोलियो बनाने के लिए टॉप-डाउन और बॉटम-अप की मिलीजुली रणनीति अपनाएं। उन्होनें बताया कि उनका फंड अच्छी क्वालिटी और संभावना वाले शेयरों को प्राथमिकता देता है, लेकिन इसमें वैल्यू, साइक्लिकल और कॉन्ट्रा शेयरों का भी अच्छा मिश्रण है