Gujarat Bridge Collapses: गुजरात के वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल बुधवार (9 जुलाई) सुबह पादरा में ढह गया। इस हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। करीब 5-6 गाड़ियां नदी में गिर गई हैं