पाकिस्तान का इतिहास, सेना के तख्तापलट से अछूता नहीं रहा है। अब तक देश में तीन बार सेना ने तख्तापलट किया है – 1958, 1977 और 1999 में। इसके अलावा कई बार जनरल्स ने पर्दे के पीछे से सरकारों को प्रभावित किया, उन्हें हटाया या फिर उनकी नीतियों में हस्तक्षेप किया। पाकिस्तान में सेना ने या तो सीधे या फिर सेना समर्थित सरकारों के जरिए करीब आधे समय तक शासन किया है