Viral Video: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता जावेद शेख के बेटे राहिल शेख ने नशे में धुत होकर एक मराठी भाषी महिला के साथ सरेआम गाली-गलौज की। वह काफी समय तक महिला के साथ बहस करता रहा। घटना का वीडियो वायरल हो गया है