Mon Oct 07 2024 02:15:06 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
‘डेफकनेक्ट 4.0’ का उद्घाटन करेंगे राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दिल्ली में ‘डेफकनेक्ट 4.0’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे, जिसमें सशस्त्र बल, रक्षा सार्वजनिक उपक्रम, नवोन्मेषक और नीति निर्माता स्वदेशी नवाचार पर चर्चा करेंगे। बयान के मुताबिक ‘डेफकनेक्ट 4.0’ दिल्ली छावनी के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित होगा।
Mon Oct 07 2024 02:14:56 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
लालू, तेजस्वी और तेज प्रताप यादव की कोर्ट में पेशी
लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव दिल्ली के राउज एवेन्यू केस में कोर्ट में पेश होंगे। ईडी ने मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है, जिसके बाद कोर्ट ने तीनों को समन भेजा था।
Mon Oct 07 2024 02:14:48 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे मालदीव के राष्ट्रपति
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू चार दिनों के भारत दौरे पर आए हैं। रविवार को वह दिल्ली पहुंचे। बीते दिन उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनसे मुलाकात की। आज मोहम्मद मुइज्जू राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ मुलाकात कर उनके साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। भारत के साथ मालदीव के रिश्तों में बढ़ी तल्खी के बीच उनका ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है।