Bihar Election 2025: प्रवासी मतदाता अक्सर बिहार विधानसभा चुनावों में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) बिहार के करीब तीन करोड़ प्रवासी मतदाताओं को चुनाव में लुभाने की रणनीति पर काम कर रही है। विधानसभा चुनाव दिवाली और छठ के आसपास होने की संभावना है। ऐसे में इस दौरान देश के दूसरे शहरों में काम करने वाले प्रवासी मजदूर छठ त्योहार मनाने के लिए बिहार जरूर लौटते हैं