Stock Market Live Update: निचले स्तरों से निफ्टी करीब 60 प्वाइंट सुधरकर 25450 के करीब कामकाज कर रहा है। बैंक निफ्टी भी फ्लैट कामकाज कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी आज एक रेंज में है। डिफेंस शेयरों पर दबाव दिख रहा है। इंडेक्स करीब 1 परसेंट कमजोर हुआ। BEL निफ्टी का टॉप लूजर बना। वहीं भारत डायनेमिक्स वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हुआ।