वैभव सूर्यवंशी पिछले मैच में 16 रन से शतक चूक गए थे. उन्होंने चौथे वनडे में शानदार शतकीय पारी खेली. ‘बेबी बॉस’ के नाम से अपनी पहचान बन रहे वैभव पहली बार इंग्लैंड में खेल रहे हैं. वैभव ने 52 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 7छक्के जड़े. टीम यूथ वनडे कप में 2-1 से आगे है. टीम इंडिया की यंगिस्तान इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम कर लेगी. अंडर 19 के इतिहास में यह सबसे तेज शतक है.