Chennai Stempede BIG BREAKING: चेन्नई में एयर शो के दौरान भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई है। इंडियन एयर फोर्स का एयर शो देखने के लिए लोग पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना के विमानों ने स्थानीय मरीना के आसमान में अपनी वायुशक्ति और युद्ध-कौशल का प्रदर्शन किया। 6 अक्टूबर, रविवार को एयर शो के दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा था।
हालांकि, शो के दौरान भारी गर्मी और उमस के कारण 230 लोग बेहोश हो गए। वहीं 6 की मौत हो गई। एयर शो देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग यहां पहुंचे थे। हीट स्ट्रोक, पानी और इमरजेंसी सेवाओं की कमी की वजह यह घटना घटी।