हमास ने अमेरिका समर्थित युद्धविराम प्रस्ताव पर बातचीत के लिए सहमति जताई है। यह निर्णय इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अमेरिका दौरे से पहले आया है। हमास के सहयोगी संगठन इस्लामिक जिहाद ने भी समर्थन किया है लेकिन इजरायल से गारंटी मांगी है कि बंधकों की रिहाई के बाद हमले दोबारा शुरू नहीं होंगे। इजरायल ने गाजा में हमले जारी रखे हैं जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस पर सुनिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा-