पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीयों का खून खौल उठा था. पाकिस्तान में चल रही आतंकवादी गतिविधियों को लेकर हर भारतवासी पड़ोसी मुल्क से नफरत करने लगा है. भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल है. इस बीच खबर आ रही है कि भारत में आयोजित होने वाले हॉकी एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम को भारत में आने की हरी झंडी मिल गई है. लेकिन सवाल अब ये उठता है कि आखिर ये फैसले कौन लेता है. एक ओर जहां पाकिस्तान से हम बाइलेटरल सीरीज नहीं खेल रहे हैं वहीं दूसरी ओर मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में हम अपने दुश्मन देश के खिलाड़ियों से खेल रहे हैं.