Sapphire Foods Shares: सैफायर फूड्स इंडिया के शेयरों में आज 4 जुलाई को तूफानी तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 10% से अधिक उछलकर 955 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। यह तेजी एक मीडिया रिपोर्ट के बाद आई, जिसमें दावा किया गया था कि इस कंपनी का देवायानी इंटरनेशनल (Devyani International) के साथ मर्जर हो सकता है