JEE and NDA Free Coaching: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा है कि सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को आईआईटी, एनडीए, जेईई, नीट यूजी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री में कोचिंग दी जाएगी। इस कदम का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के छात्रों को इन नेशनल लेवल की परीक्षाओं में पास होने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करके उनके लिए समान अवसर उपलब्ध कराना है