Sambhv Steel IPO Listings: सांभव स्टील ट्यूब्स के शेयरों ने शेयर बाजार में शानदार एंट्री ली है। कंपनी के शेयर NSE पर 110 रुपये और BSE पर 110.10 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो कि इसके 82 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले करीब 34% प्रीमियम है। इस शानदार लिस्टिंग ने बाजार की उम्मीदों को पीछे छोड़ दिया, क्योंकि ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम केवल 14 रुपये यानी करीब 17% की तेजी का संकेत दे रहा था