Stock markets : आज एक सुस्त शुरुआत के बाद हैवी वेट शेयरों में बिकवाली के दबाव के कारण इंडेक्स ऊपरी स्तरों पर टिके रहने के लिए संघर्ष करता रहा। अंत में इस दबाव के चलते निफ्टी 25,400 अंक से नीचे चला गया। हालांकि, निफ्टी कारोबारी सत्र के अंतिम हिस्से में नुकसान की कुछ भरपाई करने में कामयाब रहा और अंततः 88.40 अंकों के नुकसान के साथ 25,453.40 पर बंद हुआ