(खबरें अब आसान भाषा में)
Odisha Landslide: ओडिशा के क्योंझर जिले में मंगलवार (1 जुलाई) को भूस्खलन की वजह से तीन मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वे कथित तौर पर अवैध मैंगनीज खनन में लगे थे। यह घटना मंगलवार दोपहर को खदान का तटबंध ढहने के बाद हुई। इस दुखद घटना के बाद छह घंटे तक बचाव अभियान चला