Raja Raghuvanshi Murder Case: पुलिस ने रतलाम स्थित एक घर से राजा के शव से गायब हुए सोने की चेन और अंगूठी बरामद कर ली है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने आरोप लगाया कि उनके परिवार ने सोनम को शादी में करीब 16-17 लाख रुपये के गहने दिए थे, जिनमें से कुछ अब शिलोम के ससुराल में मिले हैं। उन्होंने इसे एक सोची-समझी साजिश बताया और कहा कि यह सिर्फ संयोग नहीं हो सकता