सुशील केडिया ने कहा कि पीएसयू बैंकों के स्टॉक्स उन्हें पसंद हैं क्योंकि बाजार में गिरावट आने पर पीएसयू बैंकों के स्टॉक्स प्राइवेट बैंकों के स्टॉक्स को बड़े मार्जिन के साथ आउटपरफॉर्म करते हुए दिखेंगे। उन्होंने प्राइवेट सेक्टर बैंकों में बिकवाली और सरकारी बैंकों में खरीदारी की राय दी है। उन्होंने कहा पीएसयू सेक्टर बैंकों में उन्हें बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक के स्टॉक्स अच्छे लग रहे हैं