Defence Stocks: डिफेंस कंपनियों के शेयरों में मंगलवार 1 जुलाई को लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) के शेयर तो अपने नए 52-वीक हाई पर पहुंच गए। निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स कारोबार के दौरान 1 फीसदी से अधिक उछल गया। पिछले 4 दिनों में यह इंडेक्स अब तक 3 फीसदी चढ़ चुका है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में हालिया तेजी 528 करोड़ रुपये का एक नया ऑर्डर मिलने के बाद आई है