Zee Entertainment Shares: कुछ प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्मों ने जी एंटरटेनमेंट के शेयरधारकों से अपील किया है कि वे कंपनी के प्रमोटरों को 2,237 करोड़ रुपये में 16.9 करोड़ वारंट जारी करने के प्रस्ताव के खिलाफ वोट करें। इन फर्मों का कहना है कि इस प्रस्ताव में “कई गंभीर चिंताएं” छिपी हैं और यह पब्लिक शेयरधारकों के हितों के खिलाफ है। एडवाइजरी फर्मों ने कंपनी के सीईओ पुनीत गोयनका को अधिक नियंत्रण दिए जाने पर आपत्ति जताई है