Jyoti CNC Automation Shares: ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के शेयरों में आज 30 जून को तगड़ी गिरावट देखने को मिली। शेयर का शुरुआती कारोबार में ही करीब 4% टूटकर 1,080.5 रुपये के स्तर पर आ गया। यह गिरावट कंपनी के शेयरों में एक बड़ी ब्लॉक डील के बाद आई। इस ब्लॉक डील में कंपनी के करीब 1.37 करोड़ शेयरों का लेनदेन हुआ, जो इसकी करीब 6.06% इक्विटी हिस्सेदारी के बराबर है