Unnao Khamenei Poster Row: उन्नाव जिले के मौरावां कस्बे में ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का पोस्टर लगाए जाने के बाद उस पर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पोस्टर हटा दिया गया। वहीं, मुस्लिम संगठनों ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड और मजलिस-ए-उलेमा-ए-हिंद ने खामेनेई का पोस्टर हटाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है