(खबरें अब आसान भाषा में)
साउथ अफ्रीका की टीम 11 साल में पहली बार जिम्बाब्वे में टेस्ट मैच खेल रही है. इस टेस्ट मैच में मेहमान साउथ अफ्रीका ने 216 रन की बढ़त हासिल कर शिकंजा कस लिया है. जिम्बाब्वे की ओर से सीन विलियम्स ने शानदार शतक जड़ा लेकिन दूसरे छोर से उनको साथ नहीं मिला.