साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन का आयोजन सोमवार से होगा. दुनिया भर के टेनिस खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगित के लिए कमर कस ली है. दुनिया के नंबर वन स्पेन के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज लगातार तीसरी बार विम्बलडन खिताब जीतने की ओर नजरें गड़ाए हुए हैं. अल्काराज 2023 और 2024 में यहां लगातार दो बार चैंपियन रह चुके हैं.