वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड अंडर 19 टीम के खिलाफ पहले वनडे में सिर्फ 2 रन से अपना अर्धशतक चूक गए थे. उन्होंने पहले वनडे में 48 रन की पारी खेली थी. 19 गेंदों पर 5 छक्कों और 2 चौकों से उनकी यह पारी सजी थी. 14 साल के वैभव दूसरे वनडे में बड़ी पारी खेलने की फिराक में होंगे. 5 मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मैच सोमवार (30 जून) को नॉर्थेम्प्टन में खेला जाएगा.