Tigers Dead in Karnataka: कर्नाटक वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार (27 जून) को बताया कि एमएम हिल्स टाइगर रिजर्व के मीन्यम रेंज में कथित तौर पर जहरीली गाय को खाने से एक ही दिन में पांच बाघों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, गाय का शव बाघों के शवों से करीब 50 मीटर दूर मिला है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है