(खबरें अब आसान भाषा में)
ओपनर पथुम निसांका ने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ा. पहले टेस्ट मैच में 187 रन की पारी खेलने वाले निसांका दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 146 रन पर नाबाद हैं. उनकी शानदार पारी के दम पर श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली.