तेजेश्वर की पत्नी ऐश्वर्या और उसके प्रेमी तिरुमल राव ने पूछताछ में बताया कि वे राजा रघुवंशी केस से प्रेरित होकर वैसी ही साजिश रच रहे थे। प्लान ये था कि ऐश्वर्या अपने पति को बाइक पर घुमाने ले जाएगी और रास्ते में हमलावर उन पर हमला करेंगे। तेजेश्वर की हत्या कर दी जाएगी और ऐश्वर्या अपने प्रेमी के साथ भाग जाएगी। पुलिस इसे किडनैपिंग और मर्डर केस मानकर भटकती रहेगी