SCO Summit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने SCE के उन दस्तावेजों पर दस्तखत करने से इनकार कर दिया, जिनमें आतंकवाद या पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र नहीं था। रक्षा मंत्री ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भी भारत का रुख मजबूती से रखा, जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। भारत ने इस आतंकी हमले का आरोप पाकिस्तान पर लगाया है