इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के सेक्शन 276सी में यह बताया गया है कि टैक्सपेयर्स की गलती साबित होने पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट उसके खिलाफ क्या-क्या कदम उठा सकता है। इनमें गलत डिडक्शन क्लेम करना, डिडक्शन के लिए फर्जी रसीद या सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करना, इनकम टैक्स रिटर्न में किसी इनकम के बारे में नहीं बताने पर होने वाली कार्रवाई के बारे में बताया गया है