Delhi Monsoon Update: मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार (26 जून) शाम या शुक्रवार (27 जून) की सुबह तक दिल्ली पहुंच सकता है। मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में पहुंच चुका है। IMD के बुलेटिन में कहा गया है कि अगले 24 घंटों के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं