Himachal Pradesh cloudburst: कांगड़ा जिले में मनुनी खड्ड से दो शव बरामद किए गए। जबकि इंदिरा प्रियदर्शिनी जलविद्युत परियोजना स्थल के पास एक श्रमिक कॉलोनी में रह रहे लगभग 15-20 श्रमिकों के खनियारा मनुनी खड्ड में जल स्तर बढ़ने के कारण बह जाने की आशंका है। अधिकारियों के अनुसार, बारिश के कारण परियोजना का काम रोक दिया गया था