दिल्ली के शाही ईदगाह के पास DDA पार्क में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रतिमा को स्थापित किया गया है। बीती देर रात प्रतिमा को DDA पार्क में क्रेन की मदद से शिफ्ट किया गया था।
शाही ईदगाह पार्क के पास की जमीन दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की बताई जाती है, जिस पर नगर निगम (MCD) ने महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा लगाने का फैसला लिया था। बीते दिन दिल्ली हाईकोर्ट भी इस पर फैसला दे चुका है, जिसमें महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा लगाने का विरोध करने वाली मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया था।
कोर्ट के आदेश पर लगी रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा
कोर्ट ने शाही ईदगाह मैनेजमेंट कमेटी को दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अनावश्यक सांप्रदायिक तनाव से बचने के लिए ऐसे मामलों को न्यायपालिका से दूर रखा जाना चाहिए। साथ ही रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को लगाने का आदेश दिया था।
एक नेशनल आइकॉन को धार्मिक रूप नहीं देना चाहिए- HC
अदालत ने फटकार लगाते हुए कहा कि एक नेशनल आइकॉन को धार्मिक रूप नहीं देना चाहिए। आप कोर्ट के जरिए कम्युनल पॉलिटिक्स करने की कोशिश कर रहे हैं। कोर्ट के बाहर कम्युनल पॉलिटिक्स करिए, इसका इस्तेमाल कोर्ट के जरिए नहीं होना चाहिए। कोर्ट की टिप्पणी है कि हम महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं और आप एक महिला सेनानी की मूर्ति लगाने पर आपत्ति जता रहे हैं। हाईकोर्ट ने कहा वो नेशनल हीरो हैं उसको धार्मिक रूप नहीं देना चाहिए। सभी धार्मिक सीमाओं के परे वो एक नेशनल हीरो हैं।
इसे भी पढ़ें: ‘भारत में भी आतंकियों के साथ इजरायल जैसा होगा, पाकिस्तान जिंदाबाद के…’