(खबरें अब आसान भाषा में)
बेन स्टोक्स ने भारत को हराने के बाद पहला बयान दिया है. वह हेडिंग्ले टेस्ट में 5 विकेट से जीत से बेहद गदगद हैं. उन्होंने बेन डकेट और जैक क्राउली की शानदार बल्लेबाजी की जमकर सराहना की. साथ ही तेज गेंदबाज जोश टंग के स्पैल की भी तारीफ की जिन्होंने भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों को जल्दी पवेलियन भेज दिया.