भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया को हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड ने 5 विकेट से हरा दिया. इस टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की बैटिंग की तुलना डॉबर मैन कुत्ते से की गई. इस सीरीज में कॉमेंटेटर की भूमिका निभा रहे दिनेश कार्तिक ने इसके बारे में ऑन एयर बताया.