भारत के तूफानी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के बाद से अब तक मैदान पर वापसी नहीं कर पाए हैं. माना जा रहा था कि वह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उसके बाद न्यूजीलैंड या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके खेलने की संभावना थी | अब ऐसा लग रहा है कि वह इन दो सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे |