Bengaluru Traffic News: बेंगलुरु निवासियों ने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रैफिक जाम की शिकायत की है। लोगों ने बताया कि उन्हें 12 किलोमीटर की दूरी तय करने में 3 घंटे से अधिक का समय लग गया। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह शाम 6 बजे ऑफिस से निकला और रात 9:15 बजे घर पहुंचा। यानी 12 किलोमीटर की दूरी तय करने में उसे 3 घंटे लगे