Thu Oct 03 2024 02:41:35 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
बागपत में टायर फैक्ट्री में लगी आग
उत्तर प्रदेश के बागपत बड़ौत में कोतवाली क्षेत्र के पास टायर फैक्ट्री में आग लग गई है। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने की कोशिशें जारी है।
Thu Oct 03 2024 02:40:11 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
माता वैष्णो देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
जम्मू कश्मीर के कटरा में नवरात्रि के पहले दिन श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
Thu Oct 03 2024 02:05:59 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
हरियाणा में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन
आज हरियाणा में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले दिग्गज मैदान में उतरकर जमकर प्रचार करते नजर आएंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आज हरियाणा में कई रैलियां हैं। वह नूंह में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
Thu Oct 03 2024 02:06:40 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
आज मां आदिशक्ति की पूजा करेंगे सीएम योगी
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मां आदिशक्ति का पूजन करेंगे। वह गोरक्षनाथ पीठाधीश्वर पीठ में कलश स्थापना करेंगे।
Thu Oct 03 2024 02:05:37 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
शारदीय नवरात्रि की धूम
शारदीय नवरात्रि की आज से शुरुआत हो गई है। देशभर में नवरात्रि को लेकर धूम देखने को मिल रही है। नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने लगी हैं।