(खबरें अब आसान भाषा में)
दीपक चाहर ने कप्तान धोनी के कहने पर अपनी बहन की फ्रेंड को आईपीएल लीग मैचों में प्रपोज किया था. दीपक की जया भारद्वाज से पहली मुलाकात उनकी बहन मालती चाहर ने कराई थी. देखते ही देखते दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई, पता नहीं चला. चलिए, जानते हैं दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी.