Damascus Church Blast: सीरिया की राजधानी दमिश्क रविवार को एक शक्तिशाली विस्फोट से हिल गई. देश में जब से अल शरा राष्ट्रपति बने हैं, तब से पहली बार इतना बड़ा हमला देखने को मिला है. विस्फोट मार एलियास चर्च में हुआ, जो एक फिदायीन हमला था. इस जोरदार धमाके में कम से कम 20 लोग मारे गए और 50 से ज्यादा लोग ज़ख्मी हुए हैं.