साहिल भामरी
Drug Racket Caught in Delhi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करोड़ों रुपये का ड्रग्स बरामद किया है।
दरअसल, दिल्ली में भारी मात्रा में ड्रग्स की खेप बरामद की गई है। पुलिस द्वारा बरामद की गई ड्रग्स की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 5,640 करोड़ आंकी जा रही है। सेंट्रल एजेंसीस से मिले इनपुट के बाद यह कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, बरामद ड्रग्स में 562 किलो कोकिन और 40 किलो थाइलैंड का मेरवाना ड्रग्स शामिल है। इंटरनेशनल मार्केट में 1 किलो कोकीन की कीमत 10 करोड़ बताई जाती है।
नशे की बड़ी खेप बरामद
पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के एक गोदाम में देर रात छापेमारी की थी, जहां से बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुए। इसकी इंटरनेशनल मार्केट वैल्यू 5,640 करोड़ बताई जा रही है। यह गोदाम गैंग के मास्टरमाइंड तुषार गोयल का है। गैंग मास्टरमाइंड तुषार गोयल लंबे समय से ड्रग्स को इसी गोदाम में रखे हुए था। जानकारी के अनुसार, विदेश से ड्रग्स कंसाइनमेंट इंडिया आया था, जिसे तुषार गोयल रिसीव करता था। तुषार गोयल के पुलिस ने उसके दो साथी हिमांशु और औरंगजेब को भी पकड़ा है, जो कि इसके साथ ड्रग्स कारोबार में संलिप्त थे।
पुलिस हर सवाल के ढूंढ रही जवाब
दिल्ली स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि दिल्ली में बरामद ये सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप है। ऐसे में ड्रग्स इतनी बड़ी मात्रा में किस वजह से लाई गई? इसका इस्तेमाल क्या किसी बड़ी पार्टी या कॉन्सर्ट में किया जाना था? इन सभी सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस लगी हुई है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक नार्को टेरर एंगल सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल्स से मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: बरेली में लव जिहाद, कलावा पहन मोहम्मद ने हिंदू लड़की के साथ किया छलावा, आनंद बन किया रेप; उम्रकैद