Anupam Kher Yoga in Time Sqaure | एक्टर अनुपम खेर ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनिया के इतने प्रसिद्ध स्थान पर आकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। अनुपम खेर ने बताया, “उनके दादा योग शिक्षक थे, इसलिए उन्होंने बचपन से योग को करीब से देखा है और आज भी योग का अभ्यास करते हैं। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है। इस खास आयोजन का हिस्सा बनने पर उन्होंने आयोजकों का आभार जताया।”